प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन ।
मथुरा में आदिरेज प्रोडक्शन का फैशन एंड टैलेंट शो-2026 हुआ संपन्न, भारतीय संस्कृति की झलक बनी आकर्षण का केंद्र ।
मथुरा में आदिरेज प्रोडक्शन का फैशन एंड टैलेंट शो-2026 हुआ संपन्न, भारतीय संस्कृति की झलक बनी आकर्षण का केंद्र ।

आदिरेज प्रोडक्शन द्वारा आयोजित फैशन एंड टैलेंट शो-2026 (सीजन-3) का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में किड्स, टीनेज, मिस, मिसेज सावन और ब्राइडल सहित विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

संवाददाता : नेत्रपाल सिंह (मथुरा) Mob. 8218677920
शो की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि प्रतियोगिता के सभी राउंड भारतीय संस्कृति और परंपराओं की थीम पर आधारित थे। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों, आकर्षक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से भरपूर प्रदर्शन के माध्यम से मंच पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित दर्शकों और निर्णायक मंडल का मन मोह लिया।

निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष और गहन मूल्यांकन कर प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता के लिए एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती चीनू जैन, आयुषी केशवी, श्रीमती क्षमता यादव, रिचा अग्रवाल, श्वेता बंसल, डॉ. कुशवेन तथा मिस आकांक्षा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन एंकर अपूर्वा शर्मा ने किया, जिनकी सशक्त प्रस्तुति ने आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। वहीं कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं व्यवस्थापन सीईओ आदित्य सिंह तथा आयोजिका नम्रता सिंह के कुशल नेतृत्व और देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजन ने न केवल नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार का भी प्रभावी संदेश दिया।