संवाददाता : नेत्रपाल सिंह (मथुरा)
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आने बाले गांव नौगांव में करीब 3 महीने से एक बिजली का खम्मा टूटा हुआ है । जिस कारण हर समय ग्रामीणों को हादसे का डर लगा रहता है । इस मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है । जब इस मामले को लेकर कई बार मथुरा के दतिया बिजली घर पर नियुक्त विद्युत विभाग के अवर अभियंता ध्रुव शाहू से बात की गई तो हर बार आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया ।
अगर कोई हादसा होता है तो आख़िर कौन होगा ज़िम्मेदार ।
अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान ना होना किसी हादसा का इंतजार करने की ओर इशारा कर रहा है । अगर विद्युत विभाग की लापरवाही से कोई हादसा होता है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा ।