अखिल भारत हिंदू महासभा में बड़ा फेरबदल, दिनेश कुमार बने उत्तर भारत प्रभारी ।
नई दिल्ली। अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दिनेश कुमार को उत्तर भारत प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के निर्देश एवं आशीर्वाद से की गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दिनेश कुमार ने कहा कि उत्तर भारत में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में संगठन के विस्तार पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।
नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
दिनेश कुमार को उत्तर भारत प्रभारी बनाए जाने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिवा गोस्वामी, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी, मयंक सक्सेना (स्वास्तिक ग्रुप), अक्षत कौशिक, राजीव यादव, रमेश सूरी सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तर भारत में संगठन के सदस्यता अभियान और विस्तार को नई गति मिलेगी तथा संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।दिनेश कुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।