बरसाना : एक पेड़ माँ राधे के नाम ।
बरसाना में 5000 पौधों के रोपण का महाअभियान, "एक पेड़ माँ राधे के नाम" अभियान को मिला जनसमर्थन ।
बरसाना में 5000 पौधों के रोपण का महाअभियान, "एक पेड़ माँ राधे के नाम" अभियान को मिला जनसमर्थन ।

संवाददाता : नेत्रपाल सिंह (मथुरा) । Mob. : 8218677920
मथुरा/बरसाना : ब्रज की पावन धरती पर पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। "एक पेड़ माँ राधे के नाम" अभियान के तहत लायंस क्लब दिल्ली श्री राधा (डिस्ट्रिक्ट 321 A1) ने माताजी गौशाला, बरसाना में 5000 पौधों के रोपण के महाअभियान का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ब्रज की प्राकृतिक एवं धार्मिक पहचान को संरक्षित करना है।

यह अभियान संत रमेश बाबा के आह्वान "एक पेड़ माँ राधे के नाम" से प्रेरित होकर शुरू किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे माताजी गौशाला में परम पूज्य श्री रमेश बाबा जी के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष ब्रज शरण महाराज, राधाकांत शास्त्री, सुनील सिंह ब्रजदास, हिमांशु शर्मा सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि ब्रजभूमि की पहचान केवल श्रीराधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं से ही नहीं, बल्कि यहां के कदंब, तमाल, पीपल, वट और हरे-भरे वन-उपवनों से भी रही है। धार्मिक ग्रंथों में वृक्षों को जीवनदाता और पुण्य का आधार बताया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रज में लगाया गया प्रत्येक पौधा न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृति, आस्था और प्राकृतिक धरोहर को भी संरक्षित करेगा। इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 A1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संदीप कुमार, फर्स्ट लेडी ऑफ द डिस्ट्रिक्ट लायन रेनू वर्मा, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन शैलेंद्र सिंघल, कैबिनेट पीआरओ आर.के. वरमानी, गुड़गांव क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट हेमंत मोंगिया, इमीडियेट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू, फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रतिभा अग्रवाल, सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आर.के. जग्गी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप सिंघल, लायन सुनीता सिंघल, लायन अनिल अरोड़ा, काजल अरोड़ा, लायंस क्लब दिल्ली श्रीराधा के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, चार्टर अध्यक्ष प्रीति होरा, ट्रेजरार प्रदीप होरा, रीता गुप्ता, सुधीर शुक्ला, मधु शर्मा, ऋचा शर्मा, पूनम अग्रवाल, विनोद गोयल, लक्ष्मीनारायण, अमित भारद्वाज, अनीता अग्रवाल, सुमंत कांत पालीवाल, डॉ. अमर सिंह पौनिया सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ें और "एक पेड़ माँ राधे के नाम" संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उनका कहना था कि जनभागीदारी से ही हरित ब्रज और स्वच्छ पर्यावरण का सपना साकार हो सकेगा।