🔴 BREAKING : आज की ताजा खबरें यहां पढ़ें
🔴 Breaking News

Mathura : युवक की रहस्यमयी तरीके से मौत ।

12 Jun 2026, 09:09 AM   32

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सर्विस लेन पर आर्य नगर के पास एक युवक का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, नाले में मिला युवक का शव । आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सर्विस लेन पर आर्य नगर के पास एक युवक का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शव पास मिला बंद बॉडी ट्रक । 

 

युवक के शव के पास एक बंद बॉडी ट्रक भी खड़ा मिला, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर मथुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जाँच पड़ताल शुरू कर दी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान नाले के पास एक बंद बॉडी ट्रक खड़ा मिला, लेकिन उसका चालक या अन्य कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि ट्रक चालक नशे मे था और ट्रक से उतरते वक्त खुले हुए नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस किस नतीजे पर पहुंची । हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है । समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान वशिष्ठ यादव पुत्र चंदे देव यादव नवा डेरा बक्शर बिहार के रूप में हुई है ।पुलिस ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक, चालक एवं संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Trending

No related news

Live TV